फ्रेशर के लिए रिज्यूमे फॉर्मेट — सैंपल और टेम्पलेट
पहली नौकरी के लिए अनुभव नहीं, सही ढांचा चाहिए। भारतीय कंपनियाँ और प्लेसमेंट सेल फ्रेशर का रिज्यूमे एक पेज में चाहते हैं — ऊपर करियर उद्देश्य, फिर शिक्षा और अंक, फिर कौशल और प्रोजेक्ट।

सेक्शन-दर-सेक्शन फॉर्मेट
- हेडरनाम, मोबाइल, ईमेल, शहर। फोटो तभी लगाएँ जब कंपनी माँगे।
- करियर उद्देश्य2–3 लाइन: कौन-सी नौकरी चाहिए और आपकी खास योग्यता।
- शिक्षाडिग्री, कॉलेज, वर्ष और प्रतिशत/CGPA; फिर 12वीं और 10वीं।
- कौशलनौकरी से जुड़े 6–12 कौशल — Tally, Excel, टाइपिंग, भाषाएँ।
- प्रोजेक्ट / इंटर्नशिपक्या किया, कौन-से टूल इस्तेमाल किए और नतीजा।
- प्रमाणपत्र और उपलब्धियाँकोर्स, प्रतियोगिता, NSS/NCC, कॉलेज की जिम्मेदारियाँ।
- भाषाएँ और व्यक्तिगत विवरणजन्म तिथि, पिता का नाम — सरकारी नौकरियों में अक्सर ज़रूरी।
- घोषणासरकारी और स्कूल की नौकरियों के लिए।
अनुभव नहीं है? ये लिखें
- कॉलेज प्रोजेक्ट और फाइनल ईयर प्रोजेक्ट
- इंटर्नशिप या ट्रेनिंग — 4 हफ्ते की भी
- ट्यूशन पढ़ाना, दुकान में मदद, पार्ट-टाइम काम
- कॉलेज फेस्ट या क्लब की जिम्मेदारी
- Tally, Excel, CCC जैसे कोर्स
आम गलतियाँ
- "किसी प्रतिष्ठित कंपनी में काम करना" जैसा अस्पष्ट उद्देश्य
- 2–3 पेज का रिज्यूमे
- मज़ाकिया ईमेल आईडी
- सेल्फी को फोटो की जगह लगाना
- स्पेलिंग की गलतियाँ
एक बार लिखें, 10 डिज़ाइन में देखें
CV मेकर खोलेंअक्सर पूछे जाने वाले सवाल
फ्रेशर के लिए सबसे अच्छा रिज्यूमे फॉर्मेट कौन-सा है?
एक पेज का फॉर्मेट: करियर उद्देश्य, शिक्षा, कौशल, प्रोजेक्ट/इंटर्नशिप, प्रमाणपत्र, भाषाएँ और व्यक्तिगत विवरण।
क्या रिज्यूमे हिंदी में बना सकते हैं?
हाँ। CV Dost मेकर में Design & layout में जाकर शीर्षक भाषा "हिंदी" चुनें। घोषणा भी अपने-आप हिंदी में आ जाएगी।
रिज्यूमे PDF में कैसे डाउनलोड करें?
मेकर में Download PDF दबाएँ, प्रिंट विंडो में "Save as PDF" चुनें और Save करें।